अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि दाइश के खिलाफ तथाकथित गठबंधन में इस समूह को जन्म देने वाले देश हैं इसलिए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने यूरो न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि अमेरिका के यूरोपीय और मध्य पूर्व के सहयोगियों ने तकफीरी आतंकवादी गिरोह दाइश को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि जब से ईरान ने अमली तौर पर दाइश का मुकाबला करना शुरू किया था अमेरिकी बैठे तमाशा देख रहे थे और अमेरिका ने दो अमेरिकी पत्रकारों के सर काट किए जाने और जनता के दबाव के बाद ही दाइश के खिलाफ़ कार्यवाहियां शुरू कीं हैं।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा चूंकि दाइश के खिलाफ गठबंधन में इस आतंकवादी गुट को जन्म देने वाले देश भी शामिल हैं इसलिए इस गठबंधन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। ग़ौरतलब है बुरुजर्दी एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस के दौरे पर हैं।
31 अक्टूबर 2014 - 16:14
समाचार कोड: 648242
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि दाइश के खिलाफ तथाकथित गठबंधन में इस समूह को जन्म देने वाले देश हैं इसलिए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।